Advertisement

चारपहिया वाहन से बोकारो-झरिया ओपी पुलिस ने बरामद किया 1.06 लाख

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के आलोक में बोकारो जिले के सभी सीमा क्षेत्र पर चेक नाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनाव को अन्य माध्यमों से प्रभावित करने से रोका जा सके।

इसी क्रम में बीते 14 अप्रैल को बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र में की गई वाहन जांच के दौरान नगदी 1 लाख 6 हजार बरामद किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि ओपी क्षेत्र के तरंगा चौक पर वाहन जांच के क्रम में महिंद्रा की एक्सयूवी वाहन क्रमांक JH01FC/0221 से नगदी 1 लाख 6 हजार बरामद किया गया। बताया कि प्राप्त राशि में सभी पांच सौ के नोट थे, जिसे विभाग में जमा करा दिया गया।

वाहन जांच दल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी संजय कुमार, बोकारो-झरिया ओपी के सहायक अवर निरीक्षक जोगु टुडू, आरक्षी रामलाल मुर्मू, जितेंद्र कुमार, वासुदेव बाउरी के अलावा विनोद महतो शामिल थे। उक्त वाहन रांची से धनबाद की ओर जा रहा था तथा उस पर धनबाद रहिवासी अरुण कुमार सिंह सवार बताये जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *