आगामी 21 अप्रैल को होने वाली महारैली में शामिल होने की बनी रणनीति
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ टांडमोहनपुर में 15 अप्रैल को झामुमो कार्यकर्ताओं की सम्मेलन आयोजित की गयी। सम्मेलन में आगामी 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा में आयोजित बैठक की रणनीति बनायी गयी।
जानकारी के अनुसार टांडमोहनपुर स्थित झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के आवासीय कार्यालय सह सभाकक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन में जरीडीह प्रखंड के सभी 17 पंचायत एवं पेटरवार प्रखंड के दस पंचायत के वरीय प्रतिनिधि व सक्रिय कार्यकर्ता काफी संख्या मे उपस्थित थे। इसमें महिलाओं की संख्या कम नही थी।अध्यक्षता पंकज मरांडी तथा संचालन एस रजवार ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मंचासीन गिरिडीह लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, बोकारो जिला नगर अध्यक्ष मंटू यादव, जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू, वरीय नेता किष्टो भगत, घूनू हांसदा, बनवीर मिश्रा, पानबाबू केवट, विजय रजवार आदि को कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
यहां केंद्र सरकार की नीतियों की तीव्र भत्सर्ना की गई। साथ हीं साढ़े तीन महीने से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध काफी आक्रोश दिखाते हुए उनकी शीघ्र रिहाई की रणनीति बनाई गई।आगामी 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के बैनर तले तथा पूर्व विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निकाले जाने वाली महारैली में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाने पर बल दिया गया। इसके अलावे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाए जाने पर भी सबों ने हुंकार भरी।
कार्यकर्त्ता सम्मेलन में घूनू हांसदा, सहदेव नायक, लालदेव सोरेन, रामबिलास टुडू, राजकुमार टुडू, बुधन हांसदा, मोतीलाल मांझी, तुलसी मरांडी, अजीत मुर्मू, अंबिका देवी, बाबित कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply