Advertisement

कुमकुम राय बनी भाजपा महिला मोर्चा हरला मंडल अध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेहतर समाज सेवा को देकते हुए भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष के निर्देश पर कुमकुम राय को भाजपा महिला मोर्चा हरला मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

जानकारी के अनुसार बीते 14 अप्रैल को बोकारो के सेक्टर आठ स्थित मंडल कार्यालय में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय के निर्देश पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा हरला मंडल अध्यक्ष बिनय किशोर द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्षा कुमकुम राय को मनोनीत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिनय किशोर तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। यहां नव मनोनीत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमकुम राय को अंग वस्त्र तथा प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा ब्रज दुबे, मंडल महामंत्री राजीव मालाकार एवं मनीष पांडेय, मंत्री मंजीत सिंह एवं जयशंकर कुमार, मिडिया प्रभारी अमित गिरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र मोदी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सहित दर्जनों उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा राय को शुभकामनायें दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *