Advertisement

नामांकन में नाम निर्देशन से पहले उपायुक्त द्वारा तैयारियों की समीक्षा बैठक

नाम निर्देशन कार्य सुगमता से संपन्न होने के लिए पूर्व से ही चेक लिस्ट करें तैयार-डीईओ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने 15 अप्रैल को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नाम निर्देशन से पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुरूप गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का आगामी 29 अप्रैल को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बोकारो जिले में नाम निर्देशन की प्रक्रिया को सुगम संपादन के लिए नाम निदेशन कोषांग की तैयारी का जायजा लिया।

बैठक में सीईओ सह उपायुक्त जाधव ने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थी और उनके साथ आने वाले प्रस्तावक को बैठने सहित सभी जरूर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन का कार्य सुगमता से संपन्न हो इसके लिए पूर्व से ही चेक लिस्ट तैयार करें। उसके अनुसार कक्ष की व्यवस्था तैयार रखें। नामांकन अवधि में अभ्यर्थी सहित पांच व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष के अंदर आने की अनुमति होगी।

समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवकलर, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे सहित नाम निदेशन कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *