Advertisement

भारत विकास परिषद ने मनाई डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा के तत्वावधान में रविवार को होटल गिरनार इन के सभागार में भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। सबसे पहले डॉ भीमराव अम्बेडकर के साथ भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई।

गिरिडीह शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर समाज सुधारक थे। भारत के संविधान के निर्माण में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। इनके बताए मार्गों पर चलने से समाज का कल्याण सम्भव है।

प्रांतीय सांस्कृतिक प्रभारी व संयोजक उदय शंकर उपाध्याय ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने जोर दिया था कि पढ़ो, बढ़ो और संघर्ष कर लक्ष्य हासिल करो। संस्कृति सचिव स्वप्ना कुमार ने कहा कि समाजिक उत्थान के लिए संविधान के तहत हमें चलना चाहिए।

मौके पर सचिव अजय जैन, संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पुंछिया, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सुनील मंथन शर्मा, गुरदीप सिंह, रमेश सिन्हा, राहुल कुमार, गौरव सिंह, ब्यूटी बनर्जी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *