Advertisement

ओडिशा में लू का अलर्ट जारी, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 16 अप्रैल तक ओडिशा में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। जिसमें तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कहा गया कि आगामी 17 अप्रैल से राज्य के बलांगीर, संबलपुर, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा और सोनपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

आईएमडी के वैज्ञानिक उमाशंकर दास के अनुसार, ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बीते 12 अप्रैल को पूर्वानुमान लगाया कि ओडिशा में 16 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

हीटवेव पर आईएमडी से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न के अनुसार आईएमडी ने यह भी कहा कि 17 अप्रैल से बलांगीर, संबलपुर, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा और सोनपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बताया गया कि हीट वेव तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है अथवा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

आईएमडी के वैज्ञानिक उमाशंकर दास के अनुसार ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दास ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे ओडिशा में अधिकतम दिन का तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *