Advertisement

स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा शिव महावीर मंदिर कमिटी को दी गयी कुर्सियां

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट की ओर से 11 अप्रैल को बोकारो थर्मल स्थित शिव महावीर मंदिर बाजार टांड़ में मंदिर कमेटी को कुर्सियां उपहार स्वरूप दिया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक भुवनेश्वर प्रसाद साव ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों को कुर्सियां उपहार स्वरूप दिया गया, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं मंदिर कमिटी के सदस्यों को बैठने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शिक्षा एवं चिकित्सा सहित धार्मिक क्षेत्र में आए दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर रहिवासियों को जागरुक एवं निःशुल्क सेवाएं प्रदान करती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक भुवनेश्वर प्रसाद साव, सदस्य सह मीडिया प्रभारी जोधन नायक, गणेश तिवारी, मंदिर के पुजारी बैजनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष गणेश्वर प्रसाद साव, सुदामा साव, प्रफुल्ल ठाकुर, रोशन साव, महेंद्र महतो, विनोद कुमार साव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *