Advertisement

हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ में 301 युवतियों द्वारा निकाला गया कलश यात्रा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। श्रीश्री 1008 श्रीहनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर 11 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 301 महिला व् युवती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा से तेनुघाट डैम के पास 301 युवतियों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में उलगड्डा और आस पास के क्षेत्र की महिला व् युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मालुम हो कि पांच दिनों तक चलनेवाले उक्त महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर यज्ञाचार्य पंडित विजय शास्त्री, नरेश उपाध्याय, सुबोध शास्त्री, विनोद उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से पुरा इलाका भक्तिमय माहौल में ढल गया है। बताया गया कि चैत्र मास में ही धार्मिक आयोजन करना शुभ माना जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक योगी जी, योगेश्वर यादव, अध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, सचिव महेश यादव, कोषाध्यक्ष शंकर यादव, लाला यादव, अजय ठाकुर, संजय ठाकुर, विजय ठाकुर, राजेश यादव, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, बाबूलाल सोरेन, डालेश्वर सिंह, जितेंद्र यादव, सूरज यादव, बसंत यादव, सोहन यादव, दीपक सिंह, सोहन सिंह, प्रदीप मरांडी, प्रेम यादव, पवन साव, आदि।

राहुल साव, दुर्गा साव, संदीप यादव, गंगा तुरी, आनंद कुमार, अरुण यादव, मुन्ना श्रीवास्तव, सुरेश महतो, आनंद महतो, सुरेंद्र सिंह सहित समस्त कमेटी के साथ गांव के समस्त ग्रामीण शामिल थे। वही गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, पंचायत के मुखिया अरविंद मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य यशोदा देवी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भी कलश पूजा में अपना योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *