Advertisement

नमाज के बाद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई अमन और भाईचारा का पर्व ईद

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में बोलानी मे ईद का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदाय के माननेवालो ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

जानकारी के अनुसार बोलानी कॉलोनी स्थित जामा मस्जिद एवं मार्केट के निकट मस्जिद मे मुस्लिम समुदाय के रहिवासियों ने प्रातःकाल लगभग 8:45 बजे ईद की नमाज अदा की। तत्पश्चात सभी ने एक दुसरे को गले लगा कर बधाई दी। ईद के मौके पर बोलानी मे विभिन्न समुदाय के माननेवालो ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर एवं फोन के माध्यम से ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इर्द के अवसर पर बच्चों, युवाओं, बुर्जुगो मे काफी उत्साह देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय द्वारा मिठाई एवं सेवईयां खाते हुए अपने मित्र मंडली, सखा संबंधि को खिलाते देखा गया। ज्ञात हो कि, ईद का पर्व रमज़ान महीने के आखिरी दिन में रात को चांद देखने के दूसरे दिन सुबह मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद शुरू होता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *