Advertisement

जमसं की बैठक में असंगठित शाखा समिति का गठन

हजरत अंसारी अध्यक्ष व् सचिव बने पप्पू कुमार यादव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की एक बैठक 5 अप्रैल की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद ने की। बैठक में जमसं कथारा कोलियरी असंगठित शाखा समिति का गठन किया गया।

इस मौके पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसमें असंगठित शाखा अध्यक्ष हजरत अंसारी, सचिव पप्पू कुमार यादव का चयन किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ हुसैन, धनेश्वर यादव, शेखर यादव, कमलेश यादव, सहायक सचिव शशिकांत महतो, दीपक यादव, दशरथ यादव, हेमलाल यादव, संयुक्त सचिव सुरेश गिरी, सहायक संयुक्त सचिव अली अहमद रजा, वीरेंद्र कुमार, संगठन सचिव इरफान अंसारी, अरविंद कुमार दास, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम बनाये गये।

बैठक में 33 कार्यकारिणी समिति सदस्यो का चयन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती बनाये रखने पर बल दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा दीपक रंजन, दीपक वर्मा, बसंत कुमार, खीरु यादव, रामेश्वर चौधरी, हेमलाल गोप, कमलेश यादव, रामाधार यादव, पप्पू यादव, सुरेश गिरी, भुवनेश्वर यादव सहित असंगठित क्षेत्र के दर्जनों मेहनतकश कामगार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *