एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो 28 मार्च की संध्या बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय पहुंचे। यहां उनका विधायक समर्थक द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो ने कहा कि उनका पहला कर्तव्य देशहित को ध्यान में रखकर पार्टी द्वारा दिए दिशा निर्देशों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति निष्ठावान सोंच के कारण तथा धनबाद व् बोकारो की जनता के विश्वास से वे अपनी जीत के प्रति पुरी तरह आश्वस्त हैं। कहा कि वे किसान पुत्र हैं इसलिए उनके मन में किसी के प्रति कोई भेद नहीं है।

वे केवल क्षेत्र के विकास के प्रति सोंच रखते है। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि धनबाद से भाजपा को जीत दिलाकर हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हांथो को मजबूत करना है।
मौके पर बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष जयदेव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, कृष्ण कुमार मुन्ना, मुकेश राय, संजय त्यागी, लक्ष्मण नायक, कमलेश राय, अनिल सिंह, मनजीत सिंह, अमित कुमार, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, सुनील चौधरी, जितेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्या सुनीता देवी, लीला देवी, आरती राणा, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी, करुणा कुमारी, बबीता देवी, कुमकुम राय, प्रीति देवी, राधा देवी, रंजू देवी, सीमा शर्मा, एंजेला सिंह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply