Advertisement

के. बी. कॉलेज मनोविज्ञान विभाग में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित कृष्ण बल्लभ महाविधालय परिसर में 27 मार्च को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के बी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार मनोविज्ञान विभाग में प्रतिभा सम्मान पुरस्कार कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सेमेस्टर पांच के उत्कृष्ट प्राप्तांक, नियमित क्लास, पुस्तकालय मे नियमित, विभाग के कार्यक्रम एवं सेमिनार मे शत प्रतिशत सहभागिता और अनुशासन के साथ पढ़ाई किए जाने हेतु छात्रों को प्राचार्य द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यहां सम्मानित होने वाले सेमेस्टर पांच के छात्र छात्राओं मे ऑनर्स पाठयक्रम मे चांदनी कुमारी, सोनाली कुमारी, तरन्नुम निशा रही। वही जनरल पाठयक्रम में सुमन कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, कन्हैया रजवार को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान किए जाने से छात्र छात्राओं मे मनोबल और उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हर माता पिता की उम्मीद होती है कि उनकी संतान बेहतर करे।

इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस प्रमुख व् विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि विधार्थियों के हौसले को पंख देने हेतु प्रतिभा सम्मान का आयोजन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।

प्रो. गोपाल प्रजापति ने कहा कि मन और व्यवहार दोनों का आपस मे संतुलन से अच्छे से पढ़ाई कर आप जीवन मे सफल हो सकते हैं। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान किया जाना अनिवार्य है।

इससे छात्र छात्राओं मे अपने जीवन के प्रति सगजता आती है। कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास समेत सेमेस्टर छह के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *