Advertisement

थाना प्रभारी संग रहिवासियों ने खेली सौहार्दपूर्ण व् भाईचारे की होली

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु व् मेघाहातुबुरु में हिंदू-मुस्लिम समेत अन्य धर्म व समुदाय के रहिवासियों ने बीते 26 मार्च को होली खेली।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य रहिवासियों ने थाना प्रभारी मुनाजीर हसन के नेतृत्व में आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ एक साथ रंग-गुलालों की होली खेली।

बताया जाता है कि होली के अवसर पर रमजान के महीने ने रोजा रखने के बावजूद थाना प्रभारी मुनाजीर हसन ने पूरे शहर में अपने जवानों के साथ घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे रहे।

इस क्रम में वे विभिन्न टोलियों के बीच जाकर एक-दूसरे को गुलाल लगायें एवं होली की शुभकामनाएं दी। अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने वालों में मुस्लिम समुदाय से नसीम, सलीम, शुभान खान उर्फ गुड्डू आदि युवा व महिलाएं भी शामिल थी।

ज्ञात हो कि, आपसी एकता व भाईचारा किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर की ऐतिहासिक ताकत रही है। इस शहर के रहिवासियों में एक-दूसरे से प्रेम करने के लिये भी समय कम पड़ जाते हैं। नफरत करने की उन्हें फुर्सत नहीं रहती है। यहाँ की आपसी प्रेम व भाईचारे की अमीट मिसाल से अन्य शहरों के रहिवासियों को सीख लेने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *