Advertisement

गुवा, बड़ाजामदा व् किरीबुरु में आपसी भाईचारे के साथ मनाई गई होली

होली में पुलिसिया विभिन्न जगहों पर निरंतर जारी रही गश्ती-गोपाल कुमार

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। हिन्दुओं का लोकप्रिय पर्व होली के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा,
बड़ाजामदा एवं किरीबुरु क्षेत्र में होली पर्व शाँति पूर्ण तरीके से मनाई गई। पुलिसिया चौकसी एवं लगातार पेट्रोलिंग के कारण हर जगह शांति का महौल रहा। उक्त बातें गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने 26 मार्च को एक भेंट में कही।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रहिवासी आपसी भाईचारे एवं एकता के साथ हर्षोउल्लास पूर्ण शान्तिपूर्ण तरीके से होली मनाई। रहिवासियों में कही भी विवाद नहीं देखी गई। बड़े एवं छोटे सभी एक-दूसरे को सम्मान करते देखे गए। शराब दुकाने बंद रहने के कारण नशापान की स्थिति कम से कम रही। अधिकतर रहिवासी परिवार व दोस्तों के साथ होली खेलते अपने-अपने घरों में दिखे।

जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार की अध्यक्षता में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें होली के दौरान नशे की हालत व गलत ढंग से वाहन चलाने वालों की घड़-पकड़ की गई। पुलिसिया वाहन की चेकिंग कर उन्हें सुरक्षित रहने का संदेश दिया। सेंसेटिव एरिया में पुलिस गश्ती बढ़ाने के कारण पुलिस के डर से हुडंदगियों में डर बना रहा।

थाना प्रभारी की लगातार पुलिसिया गश्ती गुवा के विभिन्न जगहों पर निरंतर जारी रही। पुलिसिया मुस्तैदी से होली शांति पूर्ण मनी। साथ ही होली के अवसर पर बीते 25 एवं 26 मार्च 2 दिनों तक मालवाहक गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा। हर जगह होली शांतिपूर्ण खेले जाने से रहिवासियों में संतोष एवं हर्ष बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *