Advertisement

अधूरे घर मे जली अवस्था में महिला का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट थाना क्षेत्र के उलगड्डा पंचायत के पूर्णाडीह टोला में 25 मार्च को पुलिस द्वारा एक महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्णाडीह टोला के मेन रोड के किनारे बने राय मुनि देवी के अधूरे घर मे अंशिका जली हुई एक महिला का शव तेनुघाट पुलिस ने बरामद किया। घर में शव की जानकारी मिलते ही गृह स्वामी राय मुनि ने पंचायत के मुखिया अरबिंद मुर्मू को दी।

मुखिया ने इसकी जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी अजित कुमार को दी। सूचना पाकर ओपी प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे मे लेकर तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समाचार प्रेषण तक मृत महिला का सिनाख्त नहीं हो पाया है।

मृत महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताया जा रहा है। वही महिला गुलाबी कलर का समीज और काले रंग का लैंगिज पहनी है। अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है कि मृतका कहां की है। वहीं इस मामले मे पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

अब यह जानने की बात है कि मृत महिला कहाँ की है और यहाँ कैसे पहुंची? इस संबंध में पुछे जाने पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। साक्ष्य को छुपाने के लिए कहीं से हत्या कर यहां लाकर छुपा दिया गया है। साथ हीं उसे आग से जला दिया गया है। उन्होंने बताया कि छानबिन का मामला है। अनुसंधान के बाद ही पता चल पायेगा।

वहीं अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के चिकित्सक डॉ शंभु कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर जला होने के निशान है, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी जानकारी दी जा सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *