Advertisement

सांसद व् विधायक द्वारा गोमियां इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन

होली मिलन समारोह में सांसद, विधायक सहित सैकड़ो रहिवासी शामिल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग स्थित गोमियां इंटर कॉलेज परिसर में 24 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरिडीह के सांसद, विधायक, जिप सदस्य ने समारोह में शामिल होकर उपस्थित रहिवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि होली का त्योहार खुशी का त्योहार है। सभी एक दूसरे से मिलकर पुराने सभी मतभेद भुलाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज सभी होली में रंग गुलाल के रंग में रंग गए हैं, उसी प्रकार जीवन में सभी खुशियों के रंग में रंगे हुए रहे, यही वे कामना करते हैं। उन्होंने सभी समुदाय को होली की शुभकामनाएं दी।

विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि होली का त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आती है। वे कामना करते हैं कि क्षेत्र के आम जनमानस को इसी प्रकार जीवन भर खुशियां मिलती रहे। उन्होंने होली में गोमियां विधानसभा क्षेत्र के सभी आम व् खास रहिवासियों को शुभकामनाएं दी। जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि होली के रंग में रंगकर सभी एक दूसरे को बधाई देते हैं। इसी प्रकार सभी को एक दूसरे के सुख दु:ख में शामिल होना चाहिए।

इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा सांसद, विधायक व अन्य गणमान्य जनों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर उपरोक्त के अलावा जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा व अकलेश्वर महतो, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, तेजनारायण महतो, आजसू केंद्रीय सचिव संतोष साव, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, सचिव मिन्हाज अंसारी, आदि।

उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, इन्द्रनाथ महतो, फिकरू साव, प्रभु स्वर्णकार, डॉ जितेंद्र कुमार, मालती देवी, बसंती देवी, चंपा देवी, कृष्णा निषाद, मोहन नायक, सुधीर ठाकुर, किशोर कुमार, रविंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, राजेंद्र रजक, मुन्ना सिंह, शंकर नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *