Advertisement

हरला में उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी

छापामारी में 2000 केजी जावा महुआ व् 105 लीटर अवैध चुलाई दारू जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर 24 मार्च को उत्पाद विभाग द्वारा जिला के हद में हरला थाना क्षेत्र में छापामारी किया गया। छापामारी में 2000 केजी जावा महुआ व् 105 लीटर अवैध चुलाई दारू जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने हरला थाना के हद में वास्तेजी गाँव स्थित दामोदर नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्पाद टीम ने 2000 केजी जावा महुआ शराब एवं 105 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं छापामारी दल द्वारा अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।

बताया जाता है कि छापेमारी के क्रम में आरोपी छोटू बरनवाल पर उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के आधार पर हरला थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव,अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद चंद्रपुरा दीपिका कुमारी आदि शामिल थे।

ज्ञात हो कि,लोकसभा आम चुनाव एवं होली पर्व को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण व् बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *