Advertisement

आज बिरज में होली रे रसिया पर झूमे लोग

— कला संगम के होली मिलन समारोह में गीत-संगीत की धूम

— रंग-अबीर लगाकर एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। कला संगम व जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह के अध्यक्ष प्रकाश सहाय के आवासीय परिसर में कला संगम का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

गीत-संगीत की भी धूम रही। शुरुआत सचिव सतीश कुंदन के गणेश वंदना ‘घर में पधारो गजानन जी’ गायन से हुई। उसके बाद कुंदन ने सुख सोयो नहीं एक रतिया, आज बिरज में होली रे रसिया, मसाने पर होली खेले दिगम्बर, अजय शिवानी ने खाइके पान बनारस वाला, पनिया लाले-लाल ए गौरा हमरो के चाहीं, आदि।

ओ मेरे दिल के चैन, बबन सिन्हा ने होलिया खेले रामलला, अनिल सिन्हा ने हाथी और घोड़ा शिव के मनहुँ न भावे, अनिल कुमार ने रंग बरसे भीगे चुनरवाली, मनोज कुमार मुन्ना ने ए मेरी जोहरा जबीं गाकर लोगों को खूब झुमाया और नचाया। हारमोनियम वादन संगीत प्रमुख ऑरित दा, तबला संगत सुनील लाभ, नाल और झाल संगत शीलधर प्रसाद व जगदीप शोला ने किया।

समारोह का आनंद संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, अजय सिन्हा मंटू, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, पूनम सहाय, डॉ प्रदीप सहाय, अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, सह संयोजक राजेश सिन्हा, मुख्य सलाहकार कृष्णा सिन्हा, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, आदि।

नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, नृत्य प्रमुख दिव्या सहाय, रवीश आनंद, संजय कुमार, दीपक सिन्हा, चंदन सिन्हा, हरिनन्दन प्रसाद, सिद्धांत रंजन, शुभम, आकाश, सुमित, प्रथम, विकास रंजन, विकास रवानी, संदीप सिन्हा, इंद्रजीत, अमर, माला सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, नेहा सिन्हा, अंकिता शर्मा, अंजली, भूमि, सिद्धि, संस्कृति, अंशिका सहित दर्जनों लोगों ने लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *