Advertisement

लोक पंच द्वारा होली मिलन पर कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। लोक पंच द्वारा 23 मार्च की संध्या होली मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीत तथा जोगीरा प्रस्तुत किया गया।

बिहार की राजधानी पटना के सालिमपुर अहरा के पूर्णिमा अपार्टमेंट स्थित लोक पंच कार्यालय परिसर में हषोल्लास के साथ गीतों एवं रंगों के माध्यम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के समस्त कलाकार और कला प्रिय बंधुगण की उपस्थिति सराहनीय रही।

इस इंद्रधनुषी रंगों के पर्व होली में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता का संदेश देने का कार्य कलाकारों ने अपने लोक-गीतों के माध्यम से गाकर संप्रेषित किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक लोकप्रिय हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, मगधी आदि क्षेत्रीय भाषा पर आधारित होली गीत तथा जोगीरा गाकर माहौल को होलियाना बना दिया।

इस अवसर पर कलाकार गण में दीपा दीक्षित, कृष्णा देव, राम प्रवेश, अभिषेक राज, रजनीश पांडेय, सोनल कुमारी, प्रिया कुमारी, लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य गायिका में दीपा दीक्षित ने पनिया लाले लाल, बाबा हरिहर नाथ, रंग बरसे आदि गीत गाकर समा बांध दिया। वहीं मुख्य गायक के रूप में अभिषेक राज ने तन रंग लो जी आज मन रंग लो, करी अरज तोहार फगुआ में जहिया ना नैहरवा आदि अपने लोक गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम के अन्त में लोक पंच सचिव मनीष महिवाल ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा कि होली प्राकृतिक रंगों से ही खेलें तथा किसी पर जबरन होली खेलने का दबाव ना डालें। स्वच्छ एवं सुरक्षित होली खेलें। होली की सभी को शुभकामनाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *