एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में 22 मार्च की देर संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अशोक रविदास जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद ने किया।समारोह में मुख्य रूप से संघ के जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह उपस्थित थे।
होली मिलन के अवसर पर जमसं जोनल सचिव सिंह ने कहा कि होली पर्व विभिन्न रंगों को मिलाकर मनाए जाने वाला त्यौहार है। इसी प्रकार जनता मजदूर संघ में सभी प्रकार के फूल आकर्षण का केंद्र हैं। हमारे संगठन के तमाम कार्यकर्ता अपने आप में एक फुल से कम नहीं है। यही कारण है कि जनता मजदूर संघ की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जरूरत है संगठन में एकता बनाए रखना और आपसी मनमुटावों को भूलकर कार्य करना।

संचालन कर रहे जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद ने होली के मौके पर तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आपसी मेल भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने पर बल दिया। वही रुमकी मित्रा ने भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
मौके पर रामेश्वर चौधरी, रितलाल महतो, खेमन गोप, खीरु महतो, विनय गुप्ता, अरविंद ओझा, रामेश्वर चौधरी, रामावतार चौधरी, बसंत घांसी, चेतलाल महतो, सोहन महतो, दीपक रंजन, सुनील तुरी, सुरेश गिरी, प्रत्युश दास, मयंक मुखर्जी, पिंकी नाहक, मीना देवी, पार्वती देवी सहित दर्जनों पदाधिकारी व् कार्यकर्ता ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। अंत में क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद ने जोनल सचिव, तमाम पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए होली की ढेर सारी शुभकामनायें दी।
![]()













Leave a Reply