Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में होली मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में 21 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या सहित स्थानीय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहभागिता रही।

होली मिलन समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव धीरज कुमार पांडेय, प्राचार्य रणसुमन सिंह एवं संतन मिश्रा द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रण सुमन सिंह ने कहा कि होली रंगों का उत्सव है। इसे सभी भाईचारे के साथ प्रेम एवं उत्साहपूर्वक मनाएं तथा आचार्य बच्चों के जीवन में ज्ञान-विज्ञान, अनुशासन, संस्कार का नया रंग भरने का संकल्प लें। उन्होंने होली से संबंधित प्रसंग को भी सभी के समक्ष सुनाया। उन्होंने तमाम अभिभावकों एवं बच्चों को भी शुभ होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मौके पर कक्षा पंचम के भैया छात्रों की विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि कक्षा पंचम तक ही विद्यालय में सहशिक्षा की व्यवस्था है। इसके बाद केवल बालिकाओं का ही उच्च कक्षा में पढ़ाई की यहां व्यवस्था है। इस मौके पर आचार्य एवं दीदी जी का भी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह के अंत में सभी बहनों नें एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं आचार्य दीदी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं भैया, बहनों, आचार्य, दीदी एवं कर्मचारी बंधु सभी ने एक दूसरे को होली की मंगल कामना एवं बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *