Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बोकारो के सेक्टर वन स्थित पार्टी कार्यालय में 21 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने की। इस अवसर पर सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित जिप अध्यक्षा, उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष आदि गणमान्य उपस्थित थे।

होली मिलन समारोह के अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि हम महिलाओं की वास्तविक होली 8 जून के बाद मनाई जाएगी, जब देश में एक बार फिर तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि होली पर्व सभी देशवासियों के लिए गम भूलाकर आपस में मिलने और आपसी उमंग को साझा करने का त्यौहार है।

चंद्रपुरा के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह प्रखर भाजपा नेत्री अनीता गुप्ता ने कहा कि रंगों का त्योहार होली जीवन के उमंग को दर्शाता है। इस रंग में आपसी रिश्ते, भाईचारगी और संबंधों की प्रगाढ़ता नजर आता है। इसलिए तमाम भारतवासी बिना किसी भेदभाव के इस दिन एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपसी संबंधों की याद ताजा करते है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, धनबाद सांसद पी एन सिंह, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, कमलेश राय, विनय सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, पूर्व अध्यक्ष आरती राणा, बोकारो मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी, मंडल महामंत्री सुनीता देवी, आदि।

भाजपा नेत्री परिंदा सिंह, अर्चना सिंह, बबिता देवी, दयावती शर्मा, रजनी सिंह, रूबी देवी, बबली देवी, सीमा शर्मा, सपन दत्ता, करुणा कुमारी, सुजाता, सोनी, कुमकुम, मंजू सिंह ज्योति सिंह, उर्मिला देवी के अलावा सौ की संख्या में भाजपा नेता व् महिला पुरुष कार्यकर्त्ता उपस्थित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *