Advertisement

होली व् ईद को लेकर गोमियां थाना में शांति समिति की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। होली एवं ईद त्यौहार को लेकर 21 मार्च को बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया आदि जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार गोमियां थाना परिसर में होली एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की। इस दौरान होली एवं ईद का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। साथ ही कहा गया कि त्योहार में शांति समिति के सदस्यों को जागरूक रहना होगा।

त्योहार के दौरान अधिक साउंड में अश्लील गाना नहीं बजाना है। वही कही भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी होने पर अविलंब पुलिस को सूचना देने की बात कही गई। बताया गया कि त्योहार पर विशेष पुलिस गस्ती अभियान भी चलाया जाएगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा गोमियां थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, पुअनि बिरसा बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक पुषण पाहन, मुखिया रामबृक्ष मुर्मू , पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, रामलखन प्रसाद, श्याम सुन्दर महतो, दुलाल प्रसाद, अमित पासवान, बद्री पासवान, दीपक प्रजापति, रोहित यादव, नरेश मंडल, विकास रवानी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *