Advertisement

होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 22 मार्च को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर मंदिर में होली मिलन समारोह को लेकर 20 मार्च को बैठक का आयोजन किया गया।

कथारा चार नंबर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह द्वारा आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता तपेश्वर चौहान जबकि संचालन बिजय यादव द्वारा किया गया।

बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त कर सहमति जताई कि मंदिर समिति के तत्वाधान में सामूहिक होली मिलन समारोह यहां के आमजनों की मांग है। कहा गया कि होली मिलन समारोह में सभी समाज के बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा एवं 22 मार्च को कथारा चार नम्बर दुर्गा मंडप में आयोजित कार्यक्रम में पूरे कथारा वासी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में उपरोक्त के अलावा मंदिर समिति के राम कुमार यादव, देवेंद्र यादव, आशीष चक्रबर्ती, चंद्रशेखर प्रसाद, एम एन सिंह, देवासीस आस, संतोष सिन्हा, अजय यादव, राजेश पांडेय, भारत प्रसाद मेहता, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, मनोज सिंह, शशि कुमार, प्रमोद यादव, सुरेश ठाकुर, सुबीर रॉय सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *