Advertisement

अवैध शराब निर्माण स्थल पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

टीम ने 300 लीटर चुलाई शराब की जब्त, 3500 केजी फरमेंटेंड महुआ किया नष्ट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर 20 मार्च को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में उत्पाद टीम ने बोकारो जिला के हद में सीयालजोड़ी थाना क्षेत्र के तेतुलिया ग्राम के घोषलादंगा टोला में अवैध रूप से संचालित महुआ तथा चुलाई शराब अड्डा को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान उत्पाद टीम ने 300 लीटर अवैध चुलाई जब्त किया। वहीं, 3500 किलोग्राम फरमेंटेड महुआ को नष्ट किया।

छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति आदि शामिल थे।

ज्ञात हो कि, आगामी 25 मैं को यहां होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसे लेकर उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर बोकारो जिले में अवैध शराब के निर्माण व् बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी के आलोक में अवैध शराब के धंधेबाजो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *