Advertisement

जरीडीह थाना में होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी होली का त्योहार को लेकर 20 मार्च को बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित कुमार राय एवं संचालन अंचल पुलिस निरीक्षक मुकेश पांडेय कर रहे थे।

शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि, व्यवसायी, दोनों समुदाय के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंचासीन जरिडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो एवं अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज ने विभागीय गाइड लाइन एवं निर्देशों को पढ़कर सबों को बताया। इधर दोनो समुदाय की ओर से उपस्थित अमन पसंद गणमान्य जनों ने अपने अपने विचार रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में विभिन्न पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होने वाले होलिका दहन स्थलों को भी चिन्हित किया गया। अंततः आम सहमति बनी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगो का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जायगा। थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक ने कहा कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

शांति समिति की बैठक में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक मंडल, भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सुबासचंद्र महतो, अविनाश माधव, कविशरण कुमार, वकील अग्रवाल, बिनोद महतो, पंकज मरांडी, बलराम तिवारी, सतीश चंद्र राय, तांतरी उत्तरी पंचायत के मुखिया गिरेंद्र मिश्रा, आदि।

बलराम रवानी, नारायण सिंह, कालीचरण मांझी, सदर जहांगीर अंसारी, राजाराम साव, मिथिलेश मंडल, साजिद अंसारी, विक्रम मिश्रा, भोलानाथ हजाम, मो. आरिफ, अमित दिगार, जगपति सिंह, दिलीप घासी, मदन कुमार सहित थाना के कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *