प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक ने 19 मार्च को सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल कार्यालय सभागार में विशिष्ट कार्य करनेवाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।
आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने संरक्षा के क्षेत्र में दिसंबर एवं जनवरी माह में विशिष्ट कार्य करने वाले रेल मंडल के कुल 18 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सूद ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्य परायणता से कार्य करते रहने के साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए अभिप्रेरित करने की सलाह दी।

इस संबंध में सोनपुर रेल मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि रेलवे का परिचालन पूरी तरह संरक्षा के मानकों के तहत हो। यह यात्रियों के लिए पुरी तरह सुरक्षित हो सके। इसके लिए सोनपुर रेल मंडल का संरक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय- समय पर रेल खंडों का निरीक्षण किया जाता है तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाती है। उनके कार्यों को जांचा परखा जाता है।
कहा कि इसी क्रम में 19 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षा के क्षेत्र में दिसंबर एवं जनवरी माह में विशिष्ट कार्य करने वाले मंडल के कुल 18 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कहा कि ये वो कर्मचारी है, जिन्होंने अपने कार्य के दौरान समय- समय पर न सिर्फ अतिरिक्त तत्परता, बल्कि अपनी सूझबूझ तथा तत्क्षण कार्यवाई से रेलवे की संरक्षा को बढ़ावा दिया था।
![]()













Leave a Reply