Advertisement

युवा व्यवसायी संघ के पूर्व संरक्षक कैलाश महतो की मनायी गई पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के पूर्व संरक्षक सह समाजसेवी कैलाश महतो की दसवीं पुण्यतिथि 19 मार्च को उनके आवास पर मनायी गयी।

इस अवसर पर सर्वप्रथम स्व. महतो की तस्वीर पर उनकी पत्नी सावित्री देवी ने माल्यार्पण तथा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात आगंतुकों ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए मजदूर नेता इंद्रदेव महतो ने कहा कि स्व. महतो सच्चे रूप में समाज के गरीबो, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

चिंतामणि महतो ने कहा कि स्व. महतो नेक और मृदुभाषी थे। किसी भी तरह के पीड़ित व्यक्ति उनके पास आते थे तो वे हरसंभव मदद करने का प्रयास किया करते थे। बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास ने कहा कि स्व. महतो के साथ संघ के माध्यम से काफी काम समाजहित में करने का उन्हें अवसर मिला था।

इस अवसर पर चिंतामणि महतो, मोहन महतो, सुरेश महतो, जयप्रकाश महतो, सेवा महतो, घनश्याम प्रसाद, अशोक कुमार जैन, हरि महतो, धनेश्वर महतो, विश्वनाथ रजवार, प्रदीप महतो, पीयूष पटेल, सावित्री देवी, भानु देवी, सरिता देवी, तुलसी देवी, सिमरन कुमारी, रोहिणी देवी, मनीषा कुमारी, ईश्वर महतो, नसीम अंसारी, आयुष पटेल, प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *