Advertisement

झामुमो फुसरो नगर महिला मोर्चा का किया गया विस्तार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो और नगर सचिव अनिल रजवार की अध्यक्षता में 16 मार्च को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय फुसरो नगर महिला मोर्चा के विस्तार करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से सोनी देवी को फुसरो नगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष, कुंती देवी को सचिव, मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, उपाध्यक्ष घुन्नु हांसदा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, संगठन सचिव पान बाबू केवट, आदि।

युवा नेता भोलू खान, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, संगठन सचिव अल्पसंख्यक विंग हाशिम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष टिक्कू महतो एवं महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार, अमित झा, इमरान खान, रोहित महतो मौजूद थे।

वहीं बैठक में झामुमो बेरमो प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंती देवी, सचिव बुलबुल देवी, मालती देवी, किरण देवी, पूजा मुर्मू, मिनी देवी, बसंती देवी, लवली आदि उपस्थित थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *