Advertisement

गस्ती दल की छापेमारी में पांच टन अवैध कोयला बरामद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कांटा तथा क्रसर पर 16 मार्च को गस्ती दल द्वारा छापा मारकर 5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। गस्ती दल में बोकारो थर्मल थाना, क्षेत्रीय सुरक्षा टीम तथा जारंगडीह सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता के आदेश पर 16 मार्च की सुबह 6 बजे बोकारो थर्मल थाना गस्ती दल, क्षेत्रीय गस्ती दल एवम जरंगडीह कोलियरी गस्ती दल द्वारा संयुक्त रूप से जारंगडीह कोलियरी कांटा एवं क्रसर के बगल में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया।

बताया जाता है कि छापेमारी के क्रम में गस्ती दल को देख कोयला चोर कोयला छोड़कर भाग गये। इस दौरान छापामारी दल द्वारा अवैध कोयला लदा एक मोटर साइकिल एवं दो साइकिल को जप्त कर पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गया। इसके पश्चात लगभग 40 से 45 अवैध कोयला से भरा बोरा को फाड़ कर बरामद कोयला को जरांगडीह कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। सुरक्षा बलों के अनुसार बरामद कोयला लगभग 5 टन होगा।

गस्ती दल में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक (एएसएसआई) नागेश्वर नोनिया, मुख्य सुरक्षा गार्ड (एचएसजी) देवांसु कुमार, जारंगडीह के सुरक्षा प्रभारी हेलेरियस कुजूर, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के मुकेश सिंह, सरस्वती हंसदा, चमेली कुमारी, सक्रिया कुमारी सहित बोकारो थर्मल थाना के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *