Advertisement

निसन हाट कॉलोनी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बेरमो प्रखंड के हद में बोकारो थर्मल स्थित निसन हाट पानी टंकी के समीप स्थित भाजपा नेत्री सीमा देवी के आवास में 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सीमा देवी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख द्वारा केक काटकर एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी गयी।

मौके पर उपस्थित बेरमो प्रखंड प्रमुख सह बीजेपी महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के बीच काफी असमानताएं रहती थी। उसमें काफी कमी आयी है।

कहा कि आज की महिलाए किसी भी तरह से किसी से कम नहीं हैं। महिला नेत्री सीमा देवी ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के सकारात्मकता सोंच के कारण हीं आज हम महिलाओ का एक समूह बना है।

इस अवसर पर बीजेपी नेता सह पूर्व बेरमो प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओ के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा कुंती देवी, के. ललिता राव, अंजू देवी, रीना देवी, सविता देवी, मंजू देवी, तेतरी देवी, बुल्टी कुमारी, बिंदु देवी, भुनेश्वरी देवी, रविता देवी, रानी देवी, बुन्नू देवी सहित अन्य दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *