Advertisement

जितने लाभार्थियों से मिलेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी-टुनटुन तिवारी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भाजपा फुसरो मंडल के तत्वावधान में 14 मार्च को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में महासंपर्क चलाया गया।

वार्ड पांच स्थित सुभाष नगर के बूथ क्रमांक 92 में भाजपा नेता विकास कुमार सिंह ने महासंपर्क के दौरान कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार घर-घर जाकर महासंपर्क का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जा रहे है। उन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे है।

कार्यक्रम प्रभारी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष चंदन राम और बूथ अध्यक्ष टिंकू तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसी न किसी योजना से हर व्यक्ति लाभान्वित है। कहा कि भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपना 100 दिन का समय देना होगा।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि हम जितने लाभार्थियों से मिलेंगे, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। कहा कि पिछले चुनाव से ज्यादा इस बार मत पाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। हमें 400 सीट पाने में कठिनाई नहीं होगी। इस दौरान हेमलाल कुमार, मुकेश कुमार, शिव कुमार, रंजीत कुमार साह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *