प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 14 मार्च को स्थानीय मुखिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा नव पदस्थापित पंचायत सचिव रमेश कुमार ठाकुर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत सचिव बरूण कुमार ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम दोनो ठाकुर (पूर्व व वर्तमान पंचायत सचिव) ने विभागीय कार्यों का अवलोकन करते हुए नए पंस को पदभार सौंपी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व व नए पंचायत सचिवों को अंग वस्त्र से सम्मान के साथ विदाई व स्वागत किया।
मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, बीएफटी बैजनाथ रविदास, वार्ड सदस्य भोला राज, शिवकुमार चटर्जी, विवेक कुमार मिश्रा, मनोज रविदास, गौतम पाल, रॉकी कमार, अलेनवी अंसारी, बिनोद नायक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply