जरूरतमंदो की सहायता करना अल्लाह की इबादत के बराबर-मोहम्मद कलाम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के मदनी मस्जिद पटेल चौक में मिल्लत कमेटी की ओर से रोजेदारों के बीच इफ्तार किट का वितरण किया गया। रमजान के मौके पर सेहरी तथा इफ्तार के लिए 12 मार्च को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के संयोजक मोहम्मद कलाम खान ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले जरूरतमंदो की सहायता करना अल्लाह की इबादत करने के बराबर है। यंग बुलेट समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जावेद खान ने कहा की रोजा रखने वाले रोजेदारों को इफ्तार तथा सेहरी करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
इसके लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। कहा कि इस बार कमिटी 50 रोजेदारों की मदद कर रहा है। अगर जरूर पड़ी तो और भी जरूरतमंदो की मदद करने की कोशिश करेंगे। मौके पर फजरुल रहमान, मुस्ताक अंसारी, अलाउद्दीन शेख, मो. इरफान, मो. इमरान, फिरोज खान, मनोवर आलम आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply