Advertisement

असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा खंडित करने के खिलाफ सड़क जाम

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। असामाजिक तत्वों द्वारा गोमियां-ललपनियां मुख्य पथ पर स्थित मंदिर में स्थापित प्रतिमा को खंडित करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे आक्रोशित ग्रामीण रहिवासियों ने उक्त मार्ग को जाम कर दिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर गोमियां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार 11 मार्च की संध्या गोमियां थाना के हद में तुलबुल पंचायत के चैलियाटांड गांव के समीप गोमियां ललपनियां मुख्य पथ के किनारे बंजरग बली मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने से गुस्साये रहिवासियों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। आंदोलनकारी खंडित प्रतिमा मामले की जांच पड़ताल कर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े है।

गोमियां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटी है। घटना स्थल पर प्रशिक्षु डीएसपी अमरेन्द्र कुमार द्वारा आंदोलनरत रहिवासियों को समझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि प्रतिमा खडिंत करने वालो को चिन्हित कर हर हाल मे पुलिस उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही करेगी।

उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि घटना को किसने अंजाम दिया। घटना कैसे घटी। कहा कि पुलिस एक सप्ताह के भीतर निश्चित रूप से घटना का उद्भेदन कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।

समाचार लिखे जाने तक उक्त मन्दिर परिसर मे काफी संख्या मे रहिवासी जुटे है। पथ जाम है। पुलिस जाम हटाने के प्रयास कर रही है। घटना शाम के लगभग छः बजे की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा मन्दिर स्थल से कुछ दूरी पर मैदान में पड़ा पाया गया है। घटना स्थल पर पंचायत क्षेत्र के रहिवासी जुटे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *