प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना करगली बाजार के बंद आवास से चोरो द्वारा लाखो की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बीती 9 मार्च की रात फिर एक बार अज्ञात चोरों ने करगली बाजार रहिवासी महेश कुमार के सूने घर का ताला तोड़कर गहना सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि गृह स्वामी महेश कुमार पूजा करने अयोध्या गए थे।
इसी दौरान चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के रहिवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि, घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बेरमो पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
![]()













Leave a Reply