ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लड़ने की घोषणा सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के मृणाल कांति देव ने की है। यह घोषणा उन्होंने 10 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप पत्रकारों में समक्ष की।
इस अवसर पर देव ने बताया कि गिरिडीह लोक सभा सीट से उनकी पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। इसलिए इस बार गिरीडीह लोकसभा सीट से वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरे बदलाव के मूड में दिख रही है। यही हाल गिरिडीह लोकसभा सीट का भी होगा। कहा कि इस बार जनता नए सांसद को चुनकर गिरिडीह का सांसद घोषित करेगी।
देव ने बताया कि वे हमेशा जनता के हित के लिए काम करते रहे हैं। जब कभी भी जनता को जरूरत होगी, मैं उनके हर सुख दु:ख में खड़ा रहूंगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश है। उन्होंने देव को बधाई दी और कहा कि वे पूरे क्षेत्र का दौरा कर इस बार गिरिडीह लोकसभा से सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के मृणाल कांति देव को जिताएंगे।
![]()













Leave a Reply