Advertisement

उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा द्वारा ग्रेडिंग सह कराटे प्रशिक्षण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा की ओर से 10 मार्च को बोकारो थर्मल क्लब में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कराटे ग्रेडिंग प्रशिक्षण शिविर में बोकारो थर्मल, कथारा, गोमियां, चंद्रपुरा, जैनामोड़, ललपनिया, पेटरवार, कसमार, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ एवं रांची सहित अन्य जिलों से लगभग एक सौ कराटेकार छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच काता, कुमिते, एक्सपो कुमिते, ख़ाकीते आदि का प्रशिक्षण व ग्रेडिंग करवाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित उत्कल कराटे स्कूल झारखंड ब्रांच के चीफ एक्जामिनर सेंसई महादेव गोप ने बताया कि छात्र छात्राओं के बीच आयोजित की गई इस कराटे ग्रेडिंग सह प्रशिक्षण शिविर में सभी छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि आगामी जुलाई माह में झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

जिसमें राज्य के सभी जिलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। बताया कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप खेलने के लिए रैंक का होना अनिवार्य है। इस तरह का प्रशिक्षण एवं ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवा कर प्रतिभागियों का रैंक बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि काफी दिनों से कराटेकार प्रतिभागियों के बीच बेल्ट का ग्रेडिंग नहीं किया गया था।

चीफ एक्जामिनर सेंसई गोप ने कहा कि उत्कल कराटे संस्था का मुख्य उद्देश्य खास कर छात्राओं को आत्म रक्षा का गुण सिखाना है। यहां येलो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट का ग्रीडिग लिया गया।

मौके पर सेंसई गोप सहित सेंसई नकुल यादव, बिक्रम कुमार नायक, महिला प्रशिक्षक पायल कुमारी, जयाश्री सेन, डोली कुमारी, पंकज यादव, राजकुमार रविदास, सुमित कुमार महतो ने कराटे ग्रेडिंग प्रतियोगिता करवाने में सराहनीय भूमिका निभाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *