Advertisement

करगली गेट दुर्गा मंदिर में राम चरित्र मानस पाठ एवं महायज्ञ शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 66वाँ नवाहन श्रीश्री राम चरित्र मानस पाठ एवं महायज्ञ 9 मार्च से शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार 10 मार्च को चित्रकूट मध्यप्रदेश से पधारे प्रवचनकर्ता सीताराम शरण द्वारा संध्या 7 बजे से 10 बजे तक प्रवचन किया जाएगा। अयोध्या से आए मानस सम्राट कथावाचक यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 राम बिहारी शरण ‘रामायणी’ के द्वारा यज्ञ विज्ञान का संचालन किया जाएगा।

यज्ञ के अवसर पर बिहार के जमुई से पधारे सदानंद मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। चित्रकूट मध्यप्रदेश से पधारे श्री सीताराम शरण द्वारा 9 तथा 10 मार्च को संध्या 7 बजे से 10 बजे तक प्रवचन किया जाएगा।11 मार्च से 17 मार्च तक उज्जैन मध्य प्रदेश से पधारे बालकृष्ण शास्त्री द्वारा संध्या 7 बजे से 10 बजे तक संगीतमय कथा वाचन किया जाएगा। उसके उपरांत दरबार में शयन आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *