Advertisement

फाइटर एकादश ने अंजली एकादश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में फाइटर एकादश की टीम ने अंजली एकादश को 9 विकेट से हराया।

जानकारी के अनुसार 8 मार्च को खेले गये मैच में अंजली एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक यादव के 31 गेंदों पर 54 रनों की बदौलत 108 रन बनाए। फाइटर एकादश की ओर से अमन सिंह ने चार विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलते हुए फाइटर क्लब के खिलाड़ी गुरु ने 28 गेंद पर 55 रन, मोंटी कटरियार ने नाबाद 13 गेंद पर 27 रन और अमन सिंह ने नाबाद 5 गेंदों पर 18 रनो की बदौलत अंजली एकादश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

मैच में अमन सिंह को हरफन मौला प्रर्दशन पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर पियूष कटरियार और क्रिस, स्कोरर समर तथा कॉमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *