Advertisement

व्यवहार न्यायालय में 9 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत-एसडीजेएम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देश पर आगामी 9 मार्च को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता के आधार पर छोटे-मोटे अपराधिक मामलों के साथ-साथ सिविल मामलों का भी निष्पादन होगा। साथ ही लोक अदालत में बैंक, बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग सहित कई मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में चार बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा एवं अधिवक्ता चेतन आनंद प्रसाद, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार एवं अधिवक्ता मो. सबीर, तीसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव एव अधिवक्ता उमेश प्रसाद तथा चौथे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता देवदत तिवारी मौजूद रहेंगे।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 7 मार्च को दी। एसडीजेएम अग्रवाल ने बताया कि 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी आदि उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि चल रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में अभी तक कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जिस भी व्यक्ति को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निष्पादन कराना हो, वे खुद या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन देकर मामलों का निष्पादन करा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *