उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोड शो में हजार लोग भी शामिल नहीं-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में भाजपा की गिरती ग्राफ का गवाह समस्तीपुर बना, जब भाजपा नेता सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समस्तीपुर रोड शो में भाजपा के तमाम कोशिश के बाबजूद हजार लोग भी शामिल नहीं हुए। जबकि, भीड़ बढ़ाने के उद्देश्य से आदर्शनगर के समीप भाजपा कार्यकर्ता सड़क को पूरी तरह जाम कर राहगीर एवं वाहन को रोड शो के पीछे चलने को मजबूर कर दिया। फिर भी हजार का आकड़ा भी दर्ज नहीं करा पाये।
उप मुख्यमंत्री के समस्तीपुर में रोड शो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 7 मार्च को उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम कोशिश के बाबजूद आमजन भाजपा के साथ सड़क पर नहीं उतरे। इससे स्पष्ट है कि भाजपा 2024 का चुनाव बुरी तरह हारेगी।
![]()













Leave a Reply