Advertisement

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार का स्थानांतरण हजारीबाग सदर

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार का तबादला हजारीबाग सदर हो गया है। वे हजारीबाग सदर एसडीओ बनाये गये है। वहीं हजारीबाग सदर के एसडीओ अशोक कुमार बेरमो के नए अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।

मालूम हो कि अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार बीते वर्ष 2 अगस्त को अनंत कुमार से लिया था। कयास लगाया जा रहा है कि उनका गृह जिला गिरिडीह होने के कारण लोकसभा चुनाव में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में होने को लेकर किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *