Advertisement

दुर्गा मंडप प्रांगण में यज्ञ कमेटी की बैठक का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह में होनेवाले यज्ञ को लेकर 5 मार्च को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह यज्ञ कमेटी की बैठक खुली खदान के खान प्रबंधक बालगोविंद नायक की अध्यक्षता में 5 मार्च की देर शाम दुर्गा मंडप परिसर में यज्ञ कमिटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 29 मार्च से यज्ञ प्रारंभ करने की बात कही गयी। बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य यज्ञ आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में इस वर्ष भी अध्यक्ष के रूप में जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन, सचिव बसंत ओझा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सोनार का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में बीते वर्ष से सौ रुपया अधिक चंदा वसूली का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ साह, रामदास केवट, ललेंद्र ओझा, सचिन कुमार, नंदकिशोर, बाल गोविंद मंडल, किशून राम महतो, राजमोहन राम, अरविंद ओझा, मोतीलाल, नेमचंद मंडल, कपिल देव पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *