विधायक व् जिला महामंत्री ने झंडा दिखाकर किया रवाना
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 5 मार्च को बोकारो में स्कूटी रैली निकाला गया। रैली को बोकारो विधायक बिरंची नारायण तथा भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत उक्त स्कूटी रैली निकाली गयी। रैली में स्कूटी के साथ लगभग पचास की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी, सदस्य, समर्थक महिलाएं व् बच्चियां शामिल थी।
बताया जाता है कि बोकारो के सेक्टर वन स्थित विधायक आवासीय कार्यालय से निकलकर रैली नगर का भ्रमण किया। इसके बाद रैली विधायक आवास पहुंचकर फोटो सेशन के साथ समाप्त हो गया। रैली का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला महामंत्री बबिता देवी तथा बोकारो मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी कर रही थी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बबिता देवी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने वाले युग पुरुष है। उनके नेतृत्व में फिर इस बार भाजपा समर्थित राजग गठबंधन की सरकार बनेगी। यह हम सभी नारी शक्ति की आवाज है।
मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि देश की आधी आबादी को पीएम मोदी ने कई सौगात दी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए नारी शक्ति की बदौलत इस बार लोकसभा चुनाव में राजग गठबंधन निश्चित हीं 400 से अधिक सीट लाकर लोकसभा में इतिहास रचने का काम करेगा।
मौके पर स्कूटी रैली में जिला महामंत्री बबिता देवी, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी, राधा देवी, सीमा शर्मा, बबिता प्रजापति के अलावा भाजपा महिला नेत्री उषा कुमारी, बबिता कुमारी, पुष्पा मिश्रा, मंजु सिंह, चंदना राय, किरण, शीतल, बबली, सकुंतला, सुनीता, सुजाता, सोनी, प्रिया, करुणा, गायत्री सिंह, कोमल, सुनीता देवी, सुनीला देवी, डॉली कुमारी, किरण कुमारी आदि शामिल थी। इस अवसर पर विधायक आवासीय परिसर में आयोजित फोटो सेशन में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह आदि शामिल थे।
500 total views, 1 views today