एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले कार्यकर्ताओं का लाल झंडे का लाल लहर रहिवासियों को रह-रहकर अपनी ओर आकर्षित करता रहा। दिन भर रैली में आये कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल साईट्स पर अपडेट करते रहे। मौका था बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में बीते 3 मार्च को महागठबंधन द्वारा आयोजित जन विश्वास महारैली का।
हल्की वर्षा के बाबजूद दिन भर भाकपा माले कार्यकर्ता मंच के सामने मैदान में डटे रहे। ज्योंहि नेताओं का भाषण शबाब पर पहुंचता, कार्यकर्ता हांथो में थामे झंडा लहराकर उसका समर्थन करते रहे। नारे लगाते रहे। इसी बीच दर्शकों एवं मीडियाकर्मी का ध्यान बरबस खींच जाता और वे फोटो तथा वीडियो बनाकर वायरल करते देखे गये। देखते ही देखते यह दृश्य सोशल साईट्स पर छा गया।
समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के भाकपा माले जत्था के वायरल वीडियो को लेकर पूछने पर 4 मार्च को भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ताजपुर ने रैली की सफलता पर अच्छा-खासा तैयारी की गयी थी। दो थान साटन कपड़ा लेकर बड़े-बड़े झंडा बनाये गये थे। इसे बड़े-बड़े डंडे में लगाकर रैली में ले गये थे। सिंह ने कहा कि जब भी नेताओं का भाषण शबाब पर जाता, कार्यकर्ता झंडा लहराकर भाषण का समर्थन करते। जोरदार हवा के बीच लहराता झंडा लाल लहर सा दृश्य उत्पन्न कर रहा था।
माले नेता सिंह ने बताया कि माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मुंशीलाल राय, रंजीत सिंह, सुलेखा कुमारी, मो. रहमान आदि जत्था का नेतृत्व कर रहे थे। माले नेता ने सफल रैली के लिए ताजपुर एवं समस्तीपुर के रहिवासियों समेत बिहार की जनता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]()













Leave a Reply