Advertisement

दिव्यांग ट्रस्ट की बैठक में मानस यज्ञ के कलशधारियों की सेवा का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड हद में अंगवाली में शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक 3 मार्च को आयोजित की गयी। अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने की।

उक्त बैठक में ट्रस्ट में निरंतर महिला सदस्यों के जुड़ने से संख्या में बढ़ोतरी देख हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास ने बताया कि आगामी होली त्योहार उपरांत अंगवाली में आयोजित होने जा रहे श्रीराम चरित मानस यज्ञ को लेकर निकलने वाली कलश-यात्रा के दौरान कलशधारियों की सेवा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरबत व अल्पाहार से किए जाने संबंधी निर्णय लिया गया।

मौके पर ट्रस्ट की सचिव अंजु देवी, कमली देवी, सीता देवी, फूल कुमारी देवी, छुटिया देवी, रीता देवी, बेबी देवी, तिलकि देवी, संतोष रजवार सहित दर्जनों महिला सदस्य उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *