Advertisement

बालिका वधू 2 के चर्चित निर्देशक प्रदीप ने शुरू की साउथ की फिल्म

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। चर्चित निर्देशक प्रदीप यादव एक सफल टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के बाद अब साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म कर रहें हैं, जिसकी शूटिंग बीते एक मार्च से शुरू कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि, प्रदीप यादव अपने निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। टीवी की दुनिया में इनकी एक अलग पहचान हैं। लेकिन, अब साउथ में भी अपने निर्देशन का जलवा बिखेरने वाले हैं।

मात्र 27 वर्ष की उम्र में प्रदीप ने टीवी से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।हैदराबाद में साउथ फिल्म राघव की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। जिसके निर्माता निर्देशक प्रदीप यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य नायक अल्लु अर्जुन और नायिका पूजा हेगड़े हैं। बताया गया कि साउथ में लगातार प्रदीप यादव फिल्म करेंगे।

इस फिल्म के बाद और भी फिल्मों की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म को 3 भाषा में रिलीज़ किया जायेगा। निर्माता निर्देशक प्रदीप यादव ने कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है, कि टीवी सीरियल के बाद अब साउथ के सुपरस्टार अभिनेताओं के साथ काम करने के उन्हें मौका मिल रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *