Advertisement

आगामी 3 मार्च से शुरू होगा तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच मुकाबला

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में आगामी 3 मार्च से तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का तीसरा सीजन शुरू होगा। मैच में तीन टीम अंजलि एकादश, आर एस एकादश एवं फाइटर एकादश के बीच मुकाबला होगा।

जानकारी के अनुसार प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में उपरोक्त तीनों टीम के बीच दो-दो बार मैच खेला जाएगा, जो 3 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा। उसके बाद जीतने वाली दो टीम के बीच फाइनल मुकाबला 10 मार्च को खेला जाएगा। जिसे लेकर खिलाड़ियों के बीच नीलामी किया गया।

बताया जाता है कि नीलामी में आर एस एकादश की ओर से पिंटू, पियूष, प्रकाश, विशाल, रितेश, राज, दीपक गंझु, कृष झा, लाल बाबू, अक्की एवं शिवम कटरियार, अंजली एकादश की ओर से दीपक, आयुष, सत्यम, मनोज, हेमंत, शिबू, नितेश, आकाश, टिंकू, विक्की एवं साहिल तथा फाइटर एकादश की ओर से रोहन, सौरभ, रंजीत, अजय, अंशु, प्रिंस, मोंटी, अमन, शिवम कचरा, रितु एवं गौतम को चुना गया।

बताते चले की आगामी 10 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 4,000 रुपए पुरस्कार की राशि, उप विजेता टीम को 2,000 रुपए पुरस्कार की राशि तथा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्पोर्ट्स शूज दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *