Advertisement

राष्ट्र जागरण अभियान सह 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। नारी सशक्तिकरण वर्ष अंतर्गत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित नर्मदेश्वर रुद्र मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार पिछरी शाखा के तत्वावधान में आगामी छह मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 9 मार्च तक चलेगा।

पिछरी स्थित नर्मदेश्वर रुद्र मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान सह गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आज एक मार्च को बताया गया कि आगामी 6 मार्च को मंगल कलश-यात्रा, संध्या को संगीत एवं प्रवचन, 7 मार्च को प्रातः देव पूजन, महा यज्ञ, संध्या संगीत व प्रवचन, 8 मार्च को महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार अनुष्ठान, संध्या को संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ तथा 9 मार्च को महायज्ञ, विभिन्न संस्कार एवं आगंतुक टोली की विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *